Monday, June 1, 2015
योजना 'जन औषधि' के तहत खोले जाएंगे 1000 और दुकानें
केंद्र सरकार लोगों को कम दामों में गुणवत्तापूर्ण दवाई उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास कर रही है । सरकार ‘जन औषधि योजना’ के तहत करीब एक हज़ार और स्टोर्स खोलने का प्रस्ताव किया है। स्टोर्स के खुलने से लोगों को सस्ते दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाई मिल सकेंगे ।
रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने कहा, ‘ये स्टोर्स ग़रीब और वंचितों के लिए खोले जाएंगे, जिससे कि उन्हें बाज़ार मूल्यों से करीब 60 से 70 फ़ीसदी कम दरों दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि उनका मंत्रालय जन-धन औषधि योजना के तहत एक ही दिन में 1000 स्टोर्स खोलने पर कार्य कर रहा है । इसके लिए स्टोकरों का फिर से नामकरण और ब्रांडिंग की जाएगी, जिसमें फार्मा उपाधि धारक बेरोजगारों को शामिल किया जाएगा ।
Subscribe to:
Posts (Atom)