भारतीय महिला धावक टिंटू लूका ने चीन में
आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिला वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता
का स्वर्ण पदक जीता । प्रतियोगिता के आज
आखिरी दिन भारत ने टिंटू लूका के एक स्वर्ण पदक के साथ ही दो रजत और दो कांस्य पदक
भी हासिल किए ।
इस जीत के साथ ही लूका ने अगस्त में होने वाली बीजिंग
विश्व चैंपियनशिप और वर्ष 2016 में होने वाली रियो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर
लिया ।
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत
और 4 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा । वहीं चीन 15 स्वर्ण, 13 रजत और 13
कांस्य पदक के साथ पहले, कतर 7 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य के साथ दूसरे,
जापान 4 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य के साथ चौथे और बहरीन 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ
पांचवें स्थान पर रहा ।
गौरतलब है कि चीन के वुहान में आयोजित 21वीं एशियाई
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कुल चार स्वर्ण, पांच रजत और चार
कांस्य पदक हासिल किए ।
