Sunday, June 7, 2015

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टिंटू लूका ने जीता स्वर्ण


भारतीय महिला धावक टिंटू लूका ने चीन में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिला वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता ।  प्रतियोगिता के आज आखिरी दिन भारत ने टिंटू लूका के एक स्वर्ण पदक के साथ ही दो रजत और दो कांस्य पदक भी हासिल किए ।
 इस जीत के साथ ही लूका ने अगस्त में होने वाली बीजिंग विश्व चैंपियनशिप और वर्ष 2016 में होने वाली रियो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया ।
 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा । वहीं चीन 15 स्वर्ण, 13 रजत और 13 कांस्य पदक के साथ पहले, कतर 7 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य के साथ दूसरे,
जापान 4 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य के साथ चौथे और  बहरीन 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा ।
 गौरतलब है कि चीन के वुहान में आयोजित 21वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कुल चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए ।

No comments:

Post a Comment