Monday, June 1, 2015

योजना 'जन औषधि' के तहत खोले जाएंगे 1000 और दुकानें

केंद्र सरकार लोगों को कम दामों में गुणवत्तापूर्ण दवाई उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास कर रही है । सरकार ‘जन औषधि योजना’ के तहत करीब एक हज़ार और स्टोर्स खोलने का प्रस्ताव किया है। स्टोर्स के खुलने से लोगों को सस्ते दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाई मिल सकेंगे । रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने कहा, ‘ये स्टोर्स ग़रीब और वंचितों के लिए खोले जाएंगे, जिससे कि उन्हें बाज़ार मूल्यों से करीब 60 से 70 फ़ीसदी कम दरों दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि उनका मंत्रालय जन-धन औषधि योजना के तहत एक ही दिन में 1000 स्टोर्स खोलने पर कार्य कर रहा है । इसके लिए स्टोकरों का फिर से नामकरण और ब्रांडिंग की जाएगी, जिसमें फार्मा उपाधि धारक बेरोजगारों को शामिल किया जाएगा ।

Sunday, January 6, 2013

बेताज का राज

महाराष्ट्र का सरताज खुद को बताने वाले राज ठाकरे...राजनेता कभी नहीं हो सकते...क्योंकि वो राजनेता नहीं...एक भ्रष्ट नेता हैं....ठाकरे चाहते हैं कि दिल्ली गैंगरेप मामले में शामिल अपराधियों को बिहारी नाम देकर.....खुद लोगों के बीच मसीहा बनेंगे...लेकिन सच्चाई इससे अलग है....सच्चाई तो यह है....कि वो महाराष्ट्र के सीधे-सादे लोगों में बिहारी के प्रति नफरत की बू डालना चाहते हैं....और उसका फायदा खुद उठाना चाहते हैं....जिस तरह से महाराष्ट्र में राज ने काले कारनामों का राज चला रखा है...उससे लोगों का ध्यान हटाने के लिए ये राज के चाल के अलावा कुछ नहीं है....अच्छे बुरे सब जगह हैं....अगर राज खुद स्वच्छ व्यक्तित्व के हैं...तो बतायें की उनके आस-पास की लड़कियां भी खुद को असुरक्षित महसूस क्यों करती हैं....ये घटिया राजनीति करने वाले राज ठाकरे...उस वक्त कहां थे....जब लड़कियों का इजज्त लूटा जाता है....ये उस रैपिस्ट को मारने के लिए फतवा क्यों नहीं जारी करता.....आखिर घटिया राजनीति करना कोई सीखे...तो वो राज से सीखे...किसी की इज्जत लुटती है....कोई राजनीति करता है...

Thursday, November 15, 2012

Saturday, October 27, 2012

Sunday, October 14, 2012

मधुबनी की मादकता को बचायें

DON'T DESTROY MY LOVELY MADHUBANI


SAVE MADHUBANI

                     धधकता हुआ आज का मधुबनी




 ज़िम्मेदार कौन?
मधुबनी में पिछले दो दिनों से जिस तरह से जनता हिंसा पर उतरी है.....इसके लिए ज़िम्मेदार आख़िर कौन है.....वहां की आम जनता....प्रशासन......या राजनैतिक पार्टियां.....जिनका नुकसान हुआ या जो इस दंगे में मारे गये.....उसकी भरपाई कैसे होगी....कौन करेगा......


बिहार के मधुबनी जिले में बीते दो दिनों तक हुई हिंसा का असर राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अधिकार यात्रा पर पड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी अधिकार यात्रा स्थगित कर दी। मुख्यमंत्री की बक्सर और भोजपुर की सभाएं रविवार को स्थगित कर दी गयी। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मधुबनी में हिंसा और तोड़फोड़ के कारण मुख्यमंत्री की आधिकार यात्रा के दौरान बक्सर और भोजपुर में होने वाली सभाएं स्थगित कर दी गयी हैं

REAL MADHUBANI




 

Monday, August 13, 2012